Sunday, 25 February 2018

दुबई में श्रीदेवी का पोस्टमार्टम पूरा, आज मुंबई लाया जाएगा पार्थिव शरीर।


Bollywood की सबसे पहली महिला Superstar  श्रीदेवी का शनिवार रात Dubai में निधन के बाद अभी तक उनका शव परिवार को नहीं सौंपा है। ये देरी कानूनी औपचारिकताओं
के चलते हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है। अब ये उम्मीद जताई जा रही है कि आज श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंच जाएगा, जहां उनका
अंतिम संस्कार होना है।

श्रीदेवी के पति बॉनी कपूर के प्रवक्ता ने भी रविवार देर रात इस संबंध में जानकारी दी कि, दिवंगत श्रीदेवी का शव सोमवार को भारत आ जाएगा.

दूसरी ओर, खलीज टाइम्स के अनुसार, 'पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन रिपोर्ट आना अभी-भी बाकी है.' सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद श्रीदेवी का शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा. जिसके बाद मुंबई लाकर उनका अंतिम संस्कार होगा.

ये है पूरी प्रक्रिया

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार,Forensic Report आने के बाद शव को वापस भेजने के लिए तैयार किया जाएगा. जिसमें करीब 90 minutes का समय लगता है।

->पुलिस द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

->दुबई में भारतीय कांसुलेट पासपोर्ट रद्द किया जाएगा।

->इमिग्रेशन विभाग अपनी प्रक्रियाएं पूरी करेगी।

->सरकारी वकील शव सौंपने के लिए इजाजत देंगे।

->श्रीदेवी का शव प्राइवेट प्लेन के जरिएभारत लाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment