Saturday, 29 June 2019

Essay on independence day in hindi 2019


Independenceday in hindi :- If you are looking for Independence day essay in hindi for your school essay Prepration and also looking for History of independence day, why we celebrate independence day then you right place.

https://technegy001.blogspot.com/2019/06/essay-on-independence-day-in-hindi-.html
Add caption


Independence day essay in hindi

भारत हर साल आजादी का जश्न 15 अगस्त को मनाता है. स्वतंत्रता दिवस (Indian Independence Day) देश भर में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. स्वतंत्रता दिवस (Indian Independence Day) पर हर साल भारत के प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं. 15 अगस्त (15 August) 1947 को अंग्रेजों ने देश के शासन की कमान को भारीतयों को सौंप कर देश को स्वतंत्रत घोषित किया था. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है भारत की आजादी (Independence Day) के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुनी गई थी? दरहसल, ब्रिटिश संसद ने लॉर्ड माउंटबेटन (Lord Mountbatten) को 30 जून 1948 तक भारत की सत्‍ता भारतीय लोगों को ट्रांसफर करने का अधिकार दिया था. लॉर्ड माउंटबेटन को साल 1947 में भारत के आखिरी वायसराय के तौर पर नियुक्त किया गया था. माउंटबेटन ने ही भारत की आजादी (India Independence) के लिए 15 अगस्त की तारीख चुनी थी


कुछ इतिहासकारों का मानना है कि सी राजगोपालाचारी (C Rajagopalachari) के सुझाव पर माउंटबेटन ने भारत की आजादी के लिए 15 ्अगस्त (15 August) की तारीख चुनी. सी राजगोपालाचारी ने लॉर्ड माउंटबेटन को कहा था कि अगर 30 जून 1948 तक इंतजार किया गया तो हस्तांतरित करने के लिए कोई सत्ता नहीं बचेगी. ऐसे में माउंटबेटन ने 15 अगस्त को भारत की स्वतंत्रता के लिए चुना. इसके बाद ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमंस में इंडियन इंडिपेंडेंस बिल (Indian Independence Bill) 4 जुलाई 1947 को पेश किया गया. इस बिल में भारत के बंटवारे और पाकिस्तान के बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया था. यह बिल 18 जुलाई 1947 को स्वीकारा गया और 14 अगस्त को बंटवारे के बाद 15 अगस्त 1947 को मध्यरात्रि 12 बजे भारत की आजादी (Indian Independence) की घोषणा की गई.

कुछ इतिहासकारों का मानना है कि 15 अगस्त (15 August) को आजादी का दिन चुनना माउंटबेटन का निजी फैसला था. माउंटबेटन लोगों को यह दिखाना चाहता था कि सब कुछ उसके ही नियंत्रण में है. माउंटबेटन 15 अगस्त की तारीख को शुभ मानता था इसीलिए उसने भारत की आजादी के लिए ये तारीख चुनी थी. 15 अगस्त का दिन माउंटबेटन के हिसाब से शुभ था क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध के समय 15 अगस्त, 1945 को जापानी आर्मी ने आत्मसमर्पण किया था और उस समय लॉर्ड माउंटबेटन अलाइड फ़ोर्सेज़ का कमांडर था.

Independence day hindi essay

स्वतंत्रता दिवस निबंध 1 (100 शब्द)
15 अगस्त 1947, भारतीय इतिहास का सर्वाधिक भाग्यशाली और महत्वपू्र्णं दिन था, जब हमारे भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर भारत देश के लिये आजादी हासिल की। भारत की आजदी के साथ ही भारतीयों ने अपने पहले प्रधानमंत्री का चुनाव पंडित जवाहर लाल नेहरु के रुप में किया जिन्होंने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लाल किले पर तिरंगे झंडे को पहली बार फहराया। आज हर भारतीय इस खास दिन को एक उत्सव की तरह मनाता है।

स्वतंत्रता दिवस निबंध 4 (250 शब्द)
भारत में स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश के रुप में मनाया जाता है जब भारतीय ब्रिटिश शासन से अपने राष्ट्र की स्वतंत्रता की लंबी गाथा को याद करते है। ये आजादी मिली ढ़ेरों आंदोलनों और सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों की आहुतियों से। आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरु भारत के पहले प्रधानमंत्री बने जिन्होंने दिल्ली के लाल किले पर झंडा फहराया।

इस दिन को शिक्षक, विद्यार्थी, अभिवाहक और सभी लोग झंडारोहण के साथ राष्ट्रगान कर मनाते हैं। हमारा तिरंगा झंडा भारत के प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली के लाल किले पर भी फहराया जाता है। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को 21 बंदूकों की सलामी के साथ उस पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर सम्मान दिया जाता है। हमारे तिरंगे झंडे में केसरिया हिम्मत और बलिदान को, सफेद रंग शांति औ सच्चाई को तो वहीं हरा रंग विश्वास और शौर्य को प्रदर्शित करता है।

हमारे तिरंगे के मध्य एक अशोक चक्र होता है जिसमें 24 तिलियाँ होती है। इस खास दिन पर हम भगत सिंह, सुखदेब, राजगुरु गांधीजी जैसे उन साहसी पुरुषों के महान बलिदानों को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके अविस्मरणीय योगदानों के लिये याद करते है। इस दौरान स्कूलों में विद्यार्थी स्वतंत्रता सेनानियों पर व्याख्यान देते हैं तथा परेड में भाग लेते हैं। इस खास मौके को सभी अपनी-अपनी तरह मनाते है,कोई देशभक्ति की फिल्में देखता है तो कोई अपने परिवार और मित्रों के साख बाहर घूमने जाता है साथ ही कुछ लोग स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।

https://technegy001.blogspot.com/2019/06/essay-on-independence-day-in-hindi-.html


Independence day essay in hindi

15 अगस्त पर निबंध ( 500 शब्द )

स्वतंत्रता दिवस सभी को कोई कार्य करने और बिना किसी प्रतिबंध के दुनिया में हर जगह स्थानांतरित करने देता है। स्वतंत्रता दिवस में लोग, देश में हर जगह इसे होस्ट करके हमारे राष्ट्रीय ध्वज को सलाम करते हैं। इसे स्वतंत्रता दिवस माना जाता है क्योंकि भारत के लोगों को इस दिन ब्राइटर्स और उनके नियमों से स्वतंत्रता मिली है। भारत के हर हिस्से में आजादी मनाई जाती है। यह भारत के लिए सबसे प्रसिद्ध और महान दिन है क्योंकि इस दिन भारतीयों को क्रूर ब्राइटर्स से स्वतंत्रता मिली जिसने 1947 तक भारत पर शासन किया था।

लोग अपने परिवार के सदस्यों और समाज के साथ बहुत सारी खुशी और आनंद के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। लोग भारतीय ध्वज के साथ अपने समाज, कॉलेजों, स्कूल और भारत की सीमा के पास भारतीय झंडा फहराने के लिए इकट्ठे होते हैं। लोग नेताओं और उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने अतीत में भारत की आजादी के लिए लड़ा था। स्वतंत्रता दिवस पर सभी प्रमुख सरकारी भवन रंगीन रोशनी से प्रकाशित होते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर लोग ट्राइकलर झंडा फटकारते हैं।

कई टीवी चैनल भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित फिल्मों को दिखाते हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर, प्रधान मंत्री पुरानी दिल्ली में लाल किले में हमारे ध्वज को फहराते हैं और जनता को संबोधित करते हैं। कई वर्षों के विद्रोहों के बाद ही हमने स्वतंत्रता प्राप्त की और मध्यरात्रि में 14 और 15 अगस्त 1947 के बीच एक स्वतंत्र देश बन गया। दिल्ली में लाल किला भी हमारी आजादी के बारे में ऐतिहासिक सार है। यही वह जगह है जहां पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार भारत के झंडे का अनावरण किया था। उन्होंने मध्यरात्रि के स्ट्रोक पर अपने प्रसिद्ध “ट्रास्ट विस्ट डेस्टिनी” भाषण दिया। पूरे राष्ट्र ने उन्हें अत्यंत खुशी और संतुष्टि के साथ सुना। भारत का राष्ट्रीय झंडा एक क्षैतिज ध्वज है। इसमें तीन रंग मौजूद हैं और इस प्रकार इसे ‘ट्राइकलर’ कहा जाता है।

यह शीर्ष अनुपात में गहरे भगवा (केसरिया) रंग का होता है, बीच में सफेद रंग और बराबर अनुपात में नीचे गहरे हरे रंग का रंग होता है। सफेद बैंड के केंद्र में एक नौसेना-नीला पहिया चक्र का प्रतिनिधित्व करता है। इसमें 24 प्रवक्ता हैं जो हमें दिन के 24 घंटे के लिए कड़ी मेहनत करने का संदेश देती हैं।  फ्लैग होस्टिंग के इस समारोह में कई स्कूल और कॉलेज भी भाग लेते हैं। देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्य स्कूलों और कार्यालयों में आयोजित किए जाते हैं जिनमें लोग उत्साह के साथ भाग लेते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पतंग उड़ाना एक आम घटना है। कई स्कूल देशभक्ति गायन और सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिताओं को भी व्यवस्थित करते हैं।

https://technegy001.blogspot.com/2019/06/essay-on-independence-day-in-hindi-.html


स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे लिखें आदर्श निबंध

प्रस्तावना - सदियों की गुलामी के पश्चात 15 अगस्त सन् 1947 के दिन आजाद हुआ। पहले हम अंग्रेजों के गुलाम थे। उनके बढ़ते हुए अत्याचारों से सारे भारतवासी त्रस्त हो गए और तब विद्रोह की ज्वाला भड़की और देश के अनेक वीरों ने प्राणों की बाजी लगाई, गोलियां खाईं और अंतत: आजादी पाकर ही चैन ‍लिया। इस दिन हमारा देश आजाद हुआ, इसलिए इसे स्वतंत्रता दिवस कहते हैं। 

> अंग्रेजों के अत्याचारों और अमानवीय व्यवहारों से त्रस्त भारतीय जनता एकजुट हो इससे छुटकारा पाने हेतु कृतसंकल्प हो गई। सुभाषचंद्र बोस, भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद ने क्रांति की आग फैलाई और अपने प्राणों की आहुति दी। तत्पश्चात सरदार वल्लभभाई पटेल, गांधीजी, नेहरूजी ने सत्य, अहिंसा और बिना हथियारों की लड़ाई लड़ी। सत्याग्रह आंदोलन किए, लाठियां खाईं, कई बार जेल गए और अंग्रेजों को हमारा देश छोड़कर जाने पर मजबूर कर दिया। इस तरह 15 अगस्त 1947 का दिन हमारे लिए 'स्वर्णिम दिन' बना। हम, हमारा देश स्वतंत्र हो गए।

यह दिन 1947 से आज तक हम बड़े उत्साह और प्रसन्नता के साथ मनाते चले आ रहे हैं। इस दिन सभी विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, राष्ट्रगीत गाया जाता है और इन सभी महापुरुषों, शहीदों को श्रद्धांजल‍ि दी जाती है जिन्होंने स्वतंत्रता हेतु प्रयत्न किए। मिठाइयां बांटी जाती हैं।

हमारी राजधानी दिल्ली में हमारे प्रधानमंत्री लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। वहां यह त्योहार बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है। सभी शहीदों को श्रद्धां‍जलि दी जाती है। प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम संदेश देते हैं। अनेक सभाओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

उपसंहार - इस दिन का ऐतिहासिक महत्व है। इस दिन की याद आते ही उन शहीदों के प्रति श्रद्धा से मस्तक अपने आप ही झुक जाता है जिन्होंने स्वतंत्रता के यज्ञ में अपने प्राणों की आहु‍ति दी। इसलिए हमारा पुनीत कर्तव्य है कि हम हमारे स्वतंत्रता की रक्षा करें। देश का नाम विश्व में रोशन हो, ऐसा कार्य करें। देश की प्रगति के साधक बनें न‍ कि बाधक।

घूस, जमाखोरी, कालाबाजारी को देश से समाप्त करें। भारत के नागरिक होने के नाते स्वतंत्रता का न तो स्वयं दुरुपयोग करें और न दूसरों को करने दें। एकता की भावना से रहें और अलगाव, आंतरिक कलह से बचें। हमारे लिए स्वतंत्रता दिवस का बड़ा महत्व है। हमें अच्‍छे कार्य करना है और देश को आगे बढ़ाना है।>
भारत विभाजन


Monday, 5 March 2018

WhatsApp Update:-घंटे भर बाद भी Delete कर पाएंगे Whatsapp के अनचाहे Messages


काफी जल्द ही आप अब Whatsapp पर अपना Message घंटेभर बाद भी Delete कर पाएंगे। Android के लिए Whatsapp Beta (V2.18.69) Version में

Sunday, 4 March 2018

Oscar 2018: Best Supporting Actor का Oscar सैम रॉकवेल ने जीता


सिनेमा से जुड़े लगभग हर शख्स के दिलों की धड़कनें बढ़ाने वाला ये Award Show पिछले 89 सालों से चल रहा है

Saturday, 3 March 2018

Social Media पर Viral हुई रजनीकांत - अक्षय की फिल्म '2.0' की तस्वीरें


Bollywood Action Star अक्षय कुमार और Superstar रजनीकांत की आने वाली अगली फिल्म '2.0' की एक नई तस्वीर Launch हुई है। Film Trade Enlist रमेश बाला जी ने

Friday, 2 March 2018

2019 तक चांद पर भी 4G सुविधा देगा Vodafone


सब जगह 4G Network के बाद अब धरती से करीब 4लाख Kilometres दूर, यानि चन्द्रमा पर भी 4G Network की सुविधा

Thursday, 1 March 2018

धमाकेदार Smartphones के बाद अब शाओमी भारत में लॉन्च करेगी Smart TV और Tesur


भारतीय Television Market में शादी Mi TV. 4 के ज़रिए कदम रखने के बाद शाओमी ने इस Portfolio के विस्तार के बारे में विचार कर रही है। शाओमी Global के Vaice President

Wednesday, 28 February 2018

'Holi Offer' BSNL देगा 399 रुपये में 30GB Data



Vodafone, Airtel और Jio से सरकारी Talecom Company BSNL की टक्कर लगातार तेज़ हो रही है

Good Morning जैसे Messages से छुटकारा, WhatsApp लाएगा ऐसा feature


 व्हाट्सऐप पर  'Good Morning' जैसे Forwarding और Spam Massages से छुटकारा मिल सकता है। Whatsapp एक ऐसे Feature का Test करते देखा गया

Idea 4G VOLTE सेवा की शुरुआत 1 Marchसे


Talecom company Idea 1 March से 4G VOLTE सेवा शुरू करने जा रही है। हालांकि, शुरुआती तौर पर यह सेवा Jio की तरह Company

Tuesday, 27 February 2018

73 घंटे बाद घर पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार



मंगलवार रात करीब 9.30 बजे श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लोखंडवाला में स्थित उनके आवास ग्रीन एकर्स पर पहुंच गया है। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मुंबई पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट पर अनिल अंबानी

Launch हुआ 16,000 MAH Battery वाला Smartphone


Energizer के Evinir Mobiles ने एमडब्ल्यूसी 2018 में 3 नए Smartphone Launch किए हैं। इनमें Energizer Power Max P16K,Energizer Power Max P490S  और Energizer Harkes H590S शामिल हैं